उत्तराखंड में चारधाम की चार्टर हेली सेवाओं पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है। 11 हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों के दो पायलट अनिवार्य करने के नियम के विरोध के बाद यह फैसला लिया गया है। सोमवार को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के बीच हुई बैठक में तय किया गया कि चार्टर हेली सेवाएं अब अगले सीजन में ही शुरू होंगी। हालांकि, केदारनाथ में शटल हेली सेवा जारी रहेगी। यूसीएडीए के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि इस सीजन में चार्टर हेली सेवाओं की ज्यादा बुकिंग नहीं हुई थी। जिन यात्रियों ने बुकिंग कराई थी, उन्हें पूरा पैसा रिफंड किया जाएगा। हल्द्वानी में सीएम धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हादसे के लिए जो भी दोषी होगा उस पर सख्त एक्शन लेंगे। चालू यात्रा के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए, हमने अभी से अगले साल की यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। केदारनाथ में सामान्य शटल हेली सेवाओं का संचालन जारी है। यहां डीजीसीए ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल का कंट्रोल रूम बनाया है।
03/11/2026
0
2
Less than a minute
You can share this post!
