पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की सीआर अब लोक कल्याण सूचकांक के आधार पर

पीडब्ल्यूडी

बिच्छू डॉट कॉम। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की वार्षिक गोपनीय चरित्रावली (सीआर) में मनमाफिक ए प्लस या उत्कृष्ट जैसे रिमार्क नहीं मिल पाएंगे। अब उनकी सीआर की ग्रेडिंग लोक कल्याण सूचकांक के आधार पर तय होगी। लोक कल्याण सूचकांक की ग्रेडिंग के लिए केपेसिटी बिल्डिंग फ्रेमवर्क में दर्शाए गए मापदंड के अनुसार बेहतर काम करना अनिवार्य होगा। इसमें डेटा प्रबंधन, तकनीकी दक्षता, पारदर्शिता और कार्यकुशलता जैसे प्रमुख संकेतकों पर सुधार करना शामिल है, ताकि प्रदर्शन में सुधार और बेहतर मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके। यह बात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने शनिवार को ओरछा में मुख्य अभियंता सम्मेलन में कही। बता दें कि देश में पहली बार लोक निर्माण विभाग द्वारा कैपेसिटी बिल्डिंग फ्रेमवर्क तैयार किया गया है, जिसका शुभारंत्र 10 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने किया था। सिंह ने कहा कि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की सडक़ों को उनकी उपयोगिता के आधार पर बांटा जाएगा। इसका जिसका जितना अधिक उपयोग होगा उसकी मरम्मत और निगरानी पर उतना ही प्रभावी तरीके से ध्यान दिया जाएगा।

Related Articles