
बिच्छू डॉट कॉम। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान अपनी उच्च शिक्षा और आध्यात्मिक जीवन के संगम से दुनिया को हैरान करने वाले अभय सिंह (आईआईटी बाबा) अपनी पत्नी के साथ झज्जर स्थित घर पहुंचे। अभय सिंह ने 15 फरवरी को शिवरात्रि पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अघंजर मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की। इसके बाद 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर अपने रिश्ते को कानूनी रूप भी दिया। अभय सिंह की पत्नी मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और पेशे से वह भी एक इंजीनियर हैं। वर्तमान में यह नवविवाहित जोड़ा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहा है। अभय सिंह के झज्जर पहुंचने पर उनकी माता ने पारंपरिक तरीके से बहू की आरती उतारी और मिठाई खिलाकर गृह प्रवेश कराया। उनके पिता कर्ण सिंह, जो झज्जर के प्रतिष्ठित वकील और बार एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं, ने इस मिलन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
