हमीदिया में गोली चलाने वाले साजिब रिमांड पर, शादाब कोर्ट में पेश

गोली चलाने वाले
  • घटना के बाद शादाब जबलपुर व नागपुर भागा

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। हिस्ट्रीशीटर के घर, बेटे और उस पर गोली चलाने वाले आरोपी शादाब कुरैशी उर्फ शादाब गेट को भोपाल पुलिस गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे लेकर आ गई। दोपहर में उसे जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे अशोका गार्डन पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी शादाब ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह बस से जबलपुर भागा। इसके बाद नागपुर गया। यहां से भुसावल जिला जलगांव पहुंचा था। जहां की पुलिस ने पिस्टल समेत गिरफ्तार किया था। पुलिस को आरोपी शादाब से वारदात में उपयोग की गई पिस्टल, वाहन और चाकू बरामद करना है। इसके अलावा मामले में फरार आरोपी अल्लू परवेज और अनस की तलाश में पुलिस जुटी है। अशोका गार्डन थाने में आरोपी शादाब गेट, गुड्डू स्टेशन, शाहबर मौलाना, साजिब गेट, अनस और अल्लू परवेज के खिलाफ घर में घुसकर गोली मारने व हत्या के प्रयास का केस दर्ज है।  पुलिस के मुताबिक, 14 मार्च की अलसुबह पौने पांच बजे हिस्ट्रीशीटर लल्लू रईस का बेटा इमरान (19) सेहरी करने जा रहा था। तभी तिरंगा चौराहे पर उसे आरोपियों ने घेर लिया और गोलियां चली दीं थीं। इमरान जान बचाकर घर की ओर भागा। आरोपियों ने उसका पीछा और रास्ते में उस पर गोलियां चलाई।
घटना से पुलिस में थी खासी नाराजगी
पुलिस ने रिमांड के दौरान साजिब का ट्रीटमेंट कर उसकी चाल बिगाड़ दी है। जिस तरह से आरोपियों ने हमीदिया परिसर में घुसकर सैंकड़ों लोगों के बीच गोली चलाई इससे पुलिस में खासी नाराजगी थी। पुलिस की पूछताछ जारी है। शुक्रवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर पुलिस ने कोर्ट में पेश करेगी। कोहेफिजा थाने में आरोपी शादाब गेट और साजिब गेट के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज है।

Related Articles