
पद्म विलोचन शुक्ला को इंदौर से भेजा बड़वानी
राज्य सरकार ने बड़वानी पुलिस अधीक्षक को बदल दिया है। यहां पद्म विलोचन शुक्ला को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शुक्ला वर्तमान में पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर में पदस्थ थे। बड़वानी पुलिस अधीक्षक का पद एक माह से रिक्त था। उल्लेखनीय है कि यहां पुलिस अधीक्षक रहे जगदीश डाबर 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे, उसके बाद से फरवरी माह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के पास चार्ज था। रविवार को गृह विभाग ने आदेश जारी कर शुक्ला को नया पुलिस अधीक्षक बना दिया। 2 मार्च सोमवार को बड़वानी के नागलवाड़ी में डॉ. मोहन यादव सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बुलाई है। ऐसे में बैठक में सीएम सहित सरकार के सभी मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। होली पर्व के बाद कुछ और जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले जा सकते हैं। सूची में इंदौर रेल एस पी के अलावा बड़े जिलों के पुलिस कप्तान, महानिरीक्षक और उपपुलिस अधीक्षकों को भी बदला जाना है। कई जिलों में ऐसे अधिकारी पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभाल रहे हैं, जो डीआईजी के पद पर पदोन्नत हो चुके हैं।
बिजली कंपनियों के कई काम अधूरे, मंत्री तोमर बोले- समय पर पूरा करें
पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के कार्य क्षेत्र में कई काम अधूरे हैं। इसकी बजह से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। ऊर्जा मंत्री ने इस पर अधिकारियों से कहा कि जो काम अधूरे हैं, उन्हें तेजी से पूरे करें। कोई भी काम अधूरे नहीं रहने चाहिए। समय पर काम शुरू करें और खत्म करें, ताकि उपभोक्ताओं को अच्छी से अच्छी सेवाएं दी जा सकें। वे इंदौर में पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के कामों की समीक्षा कर रहे थे। बता दें कि तीनों बिजली कंपनियों को आरडीएसएस योजना के तहत कई काम मिले हैं। इसमें बिजली लाइनों का सुधार, नई लाइनों का विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार जैसे बड़े काम शामिल है। इनमें से 100 फीसद कामों की चाल समय पर नहीं है। कुछ जगह तो काम गुणवत्तापूर्ण नहीं किए जा रहे, कामों में लापरवाही बरती जा रहा है।
सीयूईटी-पीजी की परीक्षाएं इसी सप्ताह से, अपलोड किए टेस्ट एडमिट कार्ड
देशभर के विश्वविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस वैस्तु-पीजी (सीयूईटी-पीजी) की शुरुआत इसी सप्ताह से होने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 27 मार्च के बीच किया जाएगा। एनटीए ने 6 और 7 मार्च को निर्धारित परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। संबंधित विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा शहर की सूचना पर्ची (एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप) परीक्षा तिथि से करीब 10 दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि विद्यार्थी समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकें। एनटीए ने परीक्षा को अलग-अलग सत्रों में आयोजित करने का कार्यक्रम तय किया है। कुल 15 दिनों में 44 सत्र आयोजित होंगे। कुछ तिथियों, 14, 15, 20, 21, 22, 23 और 26 मार्च को परीक्षा नहीं रखी गई है।
आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक खेती से किसान होंगे सशक्त: शुक्ल
गुलाब की एक एकड़ खेती से हर साल 14 लाख रुपए कमाने वाले गुना के किसान अनिमेष श्रीवास्तव की यह कहानी आने वाले समय में प्रदेश और देश के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी। यह बात डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने संभाग स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी एवं कृषक कार्यशाला में कही। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक खेती के समन्वय से किसान आर्थिक रूप से सशक्त बनें। उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शुक्ल ने संभाग के विभिन्न जिलों से आए कृषकों की पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उनसे संवाद कर खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी ली। डिप्टी सीएम शुक्ल ने गुना के उन्नतशील किसानों को सम्मानित भी किया। गुलाब की प्राकृतिक खेती में किंग ऑफ रोज का पुरस्कार अनिमेष श्रीवास्तव को रिवाइवल किस्म के लिए प्रदान किया गया, जबकि क्वीन ऑफ रोज का पुरस्कार गोपाल अग्रवाल को टॉप सीक्रेट किस्म के लिए दिया गया।
