ओएसडी के अभाव में अटके भुगतान, इंटरनेट बंद

इंटरनेट बंद
  • अधिकारियों-कर्मचारियों को वेतन के लाले

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति में ओएसडी के अभाव में प्रशासनिक समस्याएं आ रही हैं। यहां तक फीस कमेटी अध्यक्ष तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उन्होंने नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए। इससे फीस कमेटी की आर्थिक स्थिति खडख़ड़ा गई है। बिल का भुगतान नहीं होने पर इंटरनेट कनेक्शन काट दिए गए हैं। टेलीफोन के कनेक्शन भी भुगतान नहीं होने की दशा में बंद कर दिए गए हैं। ओएसडी के अभाव में कमेटी के सामने कॉलेजों की फीस प्रस्तुत करने वाला कोई समक्ष अधिकारी मौजूद नहीं हैं। इसके बाद भी कमेटी अक्षम व्यक्ति से प्रस्ताव प्रस्तुत कराकर फीस निर्धारित करने का कार्य कर रही है, जिसका विरोध हो सकता है। ओएसडी आलोक चौबे को महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय महात्मा के कुलगुरु नियुक्त हो गया है। चार माह से ओएसडी की कुर्सी रिक्त बनी हुई है। इसके चलते फीस कमेटी के दिसंबर ओर जनवरी माह के बिजली के बिल, टेलीफोन के बिल, आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। भुगतान के अभाव में फीस कमेटी का इंटरनेट कनेक्शन कट कर दिया गया है। तकनीकी शिक्षा विभाग तीन माह में एक ओएसडी की तलाश कर फीस कमेटी में नियुक्त नहीं कर पाया है। फरवरी माह भी समाप्त हो रहा है। इससे कर्मचारी और अधिकारियों को अपने वेतन का भुगतान नहीं होने का भय भी सता रहा है। फीस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र रामचंद्र कान्हेरे कई बार विभागीय मंत्री इंदर सिंह परमार से ओएसडी नियुक्त करने के लिए कह चुके हैं।

Related Articles