बिच्छू राउंडअप/परीक्षा पे चर्चा 2026: जिंदगी में खेल होने से बचना है तो खेलना चाहिए: पीएम मोदी

परीक्षा पे चर्चा 2026: जिंदगी में खेल होने से बचना है तो खेलना चाहिए: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ के छात्रों से बात कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी छात्रों को स्टार्टअप से लेकर परीक्षा की तैयारी को लेकर संवाद कर रहे हैं। इस बार पीएम मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर बच्चों से बात कर रहे हैं और उनके करियर से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे हैं।  इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले लीडर बनिए। पहले ये तय कीजिए कि मुझे ये करना है और वो करना शुरू कर दीजिए। जैसे आप सडक़ से कोई कचरा हटा देंगे तो लोग आपको फॉलो करेंगे। लीडर का मतलब ये नहीं है कि चुनाव लडऩा है। लीडर का मतलब है कि आप कुछ लोगों को अपनी बात समझा सकें। ऐसे में आपको पहले उसके बारे में समझना होगा। इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा सबकुछ नहीं कर सकती है, लेकिन सिर्फ खेल से भी काम नहीं चलेगा।  साथ ही उन्होंने कहा कि जिंदगी में खेल होने से बचना है तो खेलना चाहिए.  इस सेशन में तमिलनाडु के साथ पीएम मोदी ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के बच्चों से भी बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों को सलाह दी कि उन्हें अपने शहर की अलग अलग जगहों पर जाना चाहिए. इस बार पीएम मोदी देश ने अलग अलग शहरों में जाकर बच्चों से बात की है. इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि इंस्पिरेशन के साथ अनुशासन भी जरूरी है.  अगर अनुशासन है ही नहीं तो कितना ही इंस्पिरेशन होगा तो एक्सप्रेशन क्या काम करेगा।

अमेरिका-ब्रिटेन से फ्रांस-नॉर्वे तक… एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद दुनिया में इस्तीफे
अमेरिका के कुख्यात अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज लगातार सामने आ रहे हैं। इन खुलासों के बाद कई देशों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इन दस्तावेजों में ईमेल, सोशल संपर्क, पैसों के लेन-देन और निजी मुलाकातों से जुड़ी जानकारी सामने आई है। इसी वजह से कई बड़े पदों पर बैठे लोगों पर सवाल उठे हैं और कुछ को दबाव में आकर इस्तीफा देना पड़ा है। हाल ही में ब्रिटेन और नॉर्वे में इस्तीफे हुए हैं। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी को इस्तीफा देना पड़ा। उन पर दबाव इसलिए बढ़ा क्योंकि उन्होंने पीटर मैंडेलसन को अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत बनाने की सलाह दी थी। मैकस्वीनी ने माना कि यह सलाह गलत थी और इसकी जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ दिया। नॉर्वे में भी असर दिखा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि वरिष्ठ राजनयिक मोना जूल एपस्टीन से जुड़े संबंधों के मामले में फैसले में गंभीर गलती के कारण पद छोड़ेंगी। 66 वर्षीय जूल पहले मंत्री रह चुकी हैं और इजरायल, ब्रिटेन और संयुक्त राष्ट्र में नॉर्वे की राजदूत भी रह चुकी हैं। इस मामले को यूरोप में बढ़ते बड़े विवाद का हिस्सा माना जा रहा है।

शरद -सुप्रिया की आतुरता के बीच सुनेत्रा ने साधी चुप्पी, अधर में लटका एनसीपी विलय का मामला
अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद एनसीसी के विलय का मामला फिलहाल अधर में लटक गया है। नई परिस्थितियों में शरद पवार परिवार में विलय के लिए जरूरत आतुरता दिख रही है, मगर अजित परिवार में डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार समेत अन्य सदस्यों ने चुप्पी साध ली है। पहले विलय पर सहमत दिख रही भाजपा नई परिस्थितियों में जल्दबाजी में नहीं है तो एनसीपी में परिवार के इतर बिग फोर मसलन प्रफुल्ल पटेल, धनंजन मुंडे, छगन भुजबल और सुनील तटकरे विलय के विरोध में हैं। गौरतलब है कि निधन से पहले अजित ने एनसीपी विलय का रोडमैप करीब-करीब तैयार कर लिया था। इस रोडमैप के मुताबिक एनसीपी (शरद) के मुखिया को राज्यसभा का एक और कार्यकाल दिया जाना था, जबकि सुप्रिया सुले को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना था।

ट्रेड डील की डिटेल आई समझ… शेयर बाजार ने भरी रफ्तार, सेंसेक्स 84000 के पार
भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तूफानी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत ही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स खुलने के साथ ही लंबी छलांग लगाते हुए 84,000 के पार निकल गया, तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी अपनी ओपनिंग के साथ ही 26,000 के करीब जा पहुंचा। इस बीच एसब्ीआई, टाटा स्टील, टाइटन के साथ ही आईटी सेक्टर की कंपनियो टीसीएस, एचसीएल,टेक के शेयर भी रफ्तार पकड़ते हुए नजर आए। बाजार में ये जोरदार तेजी भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्कजारी होने के बाद देखने को मिली है।  भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आई इस तेजी के बीच तमाम दिग्गज कंपनियों के शेयर खुलने के साथ ही रॉकेट की रफ्तार से भागने लगे। बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में शामिल एसबीआई शेयर(6.20त्न),टाइटन शेयर (2त्न), इटर्ननल शेयर (1.50त्न),कोटक बैंक शेयर (1.46त्न), टाटा स्टील शेयर (1.30त्न) की शुरुआती तेजी में ट्रेड कर रहे थे।

Related Articles