बिच्छू राउंडअप/चांद पर जाएगा मॉडर्न स्मार्टफोन, नासा ने शुरू की बड़ी तैयारी, एस्ट्रोनॉट चला सकेंगे इंस्टाग्राम

मॉडर्न स्मार्टफोन

चांद पर जाएगा मॉडर्न स्मार्टफोन, नासा ने शुरू की बड़ी तैयारी,  एस्ट्रोनॉट चला सकेंगे इंस्टाग्राम
नासा ने एक छोटा लेकिन बड़े काम का बदलाव किया है। पहली बार चांद पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट अब अपने साथ मॉडर्न स्मार्टफोन लेकर जाएंगे, जिसमें आईफोन का नाम भी शामिल है।  नासा के एडमिनिस्ट्रेटर जैरेड आईकजैकमान ने ङ्ग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। नासा का मानना है कि इससे एस्ट्रोनॉट वीडियो मूमेंट कैप्चर कर सकेंगे और अपनी फैमिली से कनेक्टेड रहेंगे। आम जनता के लिए फोटो और वीडियो भी शेयर कर पाएंगे।  अभी तक अंतरिक्ष यात्रियों को अपने साथ पर्सनल स्मार्टफोन ले जाने की परमिशन नहीं थी।  इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एस्ट्रोनॉट को लैपटॉप और खासतौर से स्पेस फ्लाइट के लिए तैयार किए गए इक्विपमेंट यूज करने की परमिशन है।  नासा ने ष्टह्म्द्ग2-12 और ्रह्म्ह्लद्गद्वद्बह्य ढ्ढढ्ढ मिशन के साथ एस्ट्रोनॉट को  स्मार्टफोन यूज करने की परमिशन दी है। इन स्मार्टफोन को सेफ्टी स्टैंडर्ड कंप्लीट करने होंगे। और यह सुनिश्चित करना होगा कि स्पेसक्राफ्ट सिस्टम के लिए कोई परेशानी नहीं खड़ें करेंगे।  एस्ट्रोनॉट को बेहतर एक्सपीरियंस  नासा चाहता है कि एस्ट्रोनॉट बेहतर तरीके से अपने एक्सपीरियंस को रिकॉर्ड करें और शेयर करें। किसी भी शख्स के लिए अपने मूमेंट को कैप्चर करने के लिए स्मार्टफोन बेस्ट तरीका है।

रूस के मेडिकल कॉलेज में चाकूबाजी हॉस्टल में भारतीय छात्रों पर हमला
रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक में शनिवार को एक यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के हॉस्टल के अंदर स्थित स्पोट्र्स हॉल में चाकूबाजी की घटना में चार भारतीय छात्रों समेत कई लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावर को पकडऩे की कोशिश के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। यह घटना बश्कोर्तोस्तान की राजधानी उफा में स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में हुई। आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि चाकू लिए एक किशोर मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में घुसा और वहां रहने वाले छात्रों पर हमला कर दिया। उसने कई लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क ने आरटीवीआई डॉट कॉम से कहा, हमलावर ने गिरफ्तारी से बचने का प्रयास किया, इस दौरान दो पुलिसकर्मियों को भी चाकू लगा। इसके अलावा संदिग्ध ने खुद को भी चोट पहुंचाई। अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। घायलों और हमलावर की चोटों की गंभीरता के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच कमेटी इस घटना की पड़ताल कर रही है। रूस में भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और रूसी अधिकारियों के संपर्क में है।

चीन पर भारी पड़ सकता है मेड इन इंडिया, व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग को सीधी बढ़त
अमेरिका-भारत व्यापार समझौते का असर केवल इन्हीं दो देशों तक सीमित नहीं रहने वाला है। आने वाले वक्त में इसके जरिए भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में चीनी कंपनियों के मुकाबले बढ़त हासिल हो सकती है, क्योंकि चीन पर अमेरिका ने 37 प्रतिशत टैरिफ लगा रखा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, फार्मा, इंजीनियरिंग वस्तुओं, रत्न, आभूषण व चर्म उत्पाद क्षेत्र में निर्माण बढऩे से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। चीन के मुकाबले अब मेड इन इंडिया को बढ़त हासिल होगी। भारत विनिर्माण क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसमें उसकी प्रतिस्पर्धा चीन से है। पहले ब्रिटेन, फिर यूरोपीय संघ व अब अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से वैश्विक कारोबारी नक्शे में देश की स्थिति बेहतर हुई है। भारत निर्यातकों को इन देशों के विशाल बाजार में अपना माल उपलब्ध कराने का रास्ता खुल रहा है। इससे सप्लाई चेन के मामले में उसे मजबूती मिलेगी और वह दुनिया भर के लिए बेहतर निवेश गंतव्य के रूप में उभरने लगा है।

कोटा में बड़ा हादसा…भरभराकर गिरी इमारत, 2 की मौत, 13 घायल…रेस्क्यू जारी
राजस्थान के कोटा शहर में बड़ा हादसा सामने आया है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय बिल्डिंग में रेस्टोरेंट संचालित होने की जानकारी सामने आई है। बिल्डिंग गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हो गए।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राहत दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। रेस्क्यू टीम मलबा हटाकर अंदर फंसे व्यक्ति को निकालने का प्रयास कर रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। जिला कलेक्टर के मुताबिक, हादसे में सात लोग घायल हुए हैं।  शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर मौके पर पहुंच गए हैं। वे राहत और बचाव कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Related Articles