फरवरी में होगा पुलिस आरक्षक भर्ती का फिजिकल टेस्ट

 पुलिस आरक्षक भर्ती
  • 10 सेंटरों पर होंगी 53 हजार से अधिक युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षाएं

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 2025 में पास होने वाले करीब 53 हजार से अधिक अभ्यार्थियों के दस्तावेज वेरिफिकेशन और शारीरिक दक्षता की परीक्षा होना है। इसमें जो सफल होंगे, उनसे कुल रिक्त 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रदेश के 10 सेंटरों ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, सागर, मुरैना, बालाघाट और जावरा पर शारीरिक दक्षता परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
आरक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा 31 नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच हो चुकी है। इसका परिणाम मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने जारी भी कर दिया है। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन होगा। अनुमान है कि करीब 53 हजार उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट के दौरान हर परीक्षा केंद्र पर पहले दो दिन रोजाना 200-200 उम्मीदवार, जबकि तीसरे दिन से रोजाना 400 उम्मीदवारों की परीक्षा ली जाएगी। पूरी प्रक्रिया करीब 15 दिनों में पूरी होगी।
फिजिकल टेस्ट के लिए मांगा बजट
 पुलिस मुख्यालय अब सफल उम्मीदवारों के लिए फरवरी में फिजिकल टेस्ट आयोजित करने की तैयारी है। मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती वर्ष 2025 के दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने बजट आवंटन की मांग कर दी है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की चयन एवं भर्ती शाखा ने एडीजी योजना को पत्र भी भेजा है। इसमें कहा गया है कि ऑनलाइन परीक्षा का पहला चरण पूरा हो चुका है और अब सफल उम्मीदवारों के लिए फरवरी 2026 में फिजिकल टेस्ट आयोजित करने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार दूसरे चरण की परीक्षा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, रतलाम और मुरैना में आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों पर वाहिनी स्तर पर पुलिस बल की तैनाती, मेडिकल, सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स और अन्य व्यवस्थाओं के लिए बजट की जरूरत बताई गई है। दरअसल, बड़ी संख्या में उम्मीदवारों फिजिकल टेस्ट के लिए उपकरण, ग्राउंड और स्टाफ। सुरक्षा, ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था की अतिरिक्त ड्यूटी। दस्तावेज सत्यापन और रिकॉर्ड संधारण करने होंगे।

Related Articles