नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में फिर बड़ा फेरबदल हो सकता है। देश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने मौजूदा स्थिति को देखते हुए पद से इस्तीफा देने की इच्छा जताई है। बीबीसी बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद यूनुस का कहना है कि देश की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर उनका राजनीतिक पार्टियों के साथ मिलकर काम करना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने गुरुवार को ढाका में एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में देश के हालात पर नाराजगी जताई। छात्र नेता और नेशनल सिटिजन पार्टी के प्रमुख नाहिद इस्लाम ने कहा कि हम सुबह से सर यूनुस के इस्तीफे की खबर सुन रहे हैं। इसलिए मैं उनसे इस मामले पर चर्चा करने गया था। उन्होंने कहा कि वह इसके बारे में सोच रहे हैं। वह बंधक जैसा महसूस कर रहे है।
23/05/2025
0
134
Less than a minute
You can share this post!
