विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर, युवाओं के रोजगार, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए बयान और यूसीसी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सिंघार ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है। उनके खिलाफ एफआईआर भाजपा की तानाशाही का प्रमाण है। राहुल गांधी देश की आवाज हैं और उसे दबाया नहीं जा सकता। सिंघार ने कहा कि भाजपा अब जेन जी की बात कर रही है, लेकिन देश के युवाओं ने उसकी उल्टी गिनती शुरू कर दी है।
01/09/2026
0
1
Less than a minute
You can share this post!
