डिप्टी सीएम देवड़ा और शुक्ला विभागीय आफत से सुर्खियों में

प्रदेश में यह पहला मौका है जब दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला अपने-अपने विभागों से जुड़े मामलों के कारण सुर्खियों में हैं। जहरीली शराब से हुई मौतों के चलते सागर जिला और जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के अलावा रीवा में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के चलते दोनों वरिष्ठ मंत्रियों की मुश्किलें बढ़ी रहीं। डिप्टी सीएम शुक्ला के सामने तो गृह जिले और प्रभार जिले की चुनौती बनी रही। जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद डिप्टी सीएम और आबकारी मंत्री देवड़ा ने विभागीय दोषी अफसरों पर कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दुबई दौरे से सीधे सागर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन को दोषी लोगों पर कार्रवाई के लिए फ्री हैंड दे दिया। 15 लोगों की मौत बताई जा रही है जबकि कई लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। अभी मौतों का सिलसिला थमा नहीं है। इसलिए मामला सुर्खियों में बना हुआ है। प्रभार जिले में हुई इस गंभीर घटना के अलावा प्रदेश के इंटर्न/जूनियर डॉक्टर्स ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल में जाम लगा दिया।


Related Articles