वन भवन में होगी कार्यशाला, वीडियो कान्फ्रेंस से जुड़ेंगे अफसर

वन विभाग ने 15 मई को आयोजित होने वाली क्षेत्रीय कार्यशाला के आयोजन में बदलाव किया है। कार्यशाला का आयोजन अब सीमित कर दिया है। पीएम एवं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अपील को ध्यान में रखते हुए अब यह कार्यशाला वन भवन, भोपाल में आयोजित की जाएगी। वन विभाग इंदौर में भव्य कार्यशाला का आयोजन करना चाहता था। इस कार्यशाला में प्रदेशभर के वन अधिकारियों को बुलाया जाना था। पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी डीजल पेट्रोल बचाने की अपील की है। इसके बाद वन विभाग ने कार्यशाला में बदलाव कर दिया है।

Related Articles