
बिच्छू डॉट कॉम। सीएम हेल्प लाइन में अनोखा मामला आया है। जनजातीय कार्य विभाग भोपाल की माध्यमिक शिक्षिका सह छात्रावास अधीक्षिका के. वर्मा ने शिकायत की है कि भोपाल से फन्दा ट्रांसफर करने के बदले पूर्व सहायक आयुक्त सुधीर श्रीवास्तव ने उनसे 2.20 लाख रुपए लेने के बाद 60 हजार और मांगे। रुपए नहीं देने पर उनकी सीआर खराब कर दी। शिक्षिका ने यह भी आरोप लगाया है कि वह जिस छात्रावास (शहीद नगर) में थी उसे बंद कर दिया गया। जो दूसरी संस्था चालू की उसे किसी और को दे दिया गया। मानसिक रूप से परेशान करने के कारण उसका स्वास्थ्य खराब हो गया और अटैक आ गया। अस्पताल में भर्ती भी हुए। यह भी आरोप लगाया कि सुधीर श्रीवास्तव महिलाओं से गाली गलौज करते हैं। उल्लेखनीय है कि 27 अप्रैल 2026 को जनजातीय कार्य विभाग ने के. वर्मा का भोपाल से बैतूल ट्रांसफर कर दिया है, जिस पर न्यायालयीन स्टे पर भोपाल में हैं। सीएम हेल्प लाइन में शिकायत 12 मई 2026 को की गई है।
