आज का शासन अंग्रेजों जैसा त्रासदायी: दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह

बिच्छू डॉट कॉम। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नेहरू को युगांतकारी नेता बताया। उन्होंने कहा आज भारत में अंधविश्वासों को स्थापित करने की चेष्टाएं चल रही हैं। आम नागरिक परेशान है और शासन व्यवस्था अंग्रेजों की तरह त्रासदायी हो गई है। सिंह ने कहा, अल्पसंख्यक सांप्रदायिकता से कहीं ज्यादा खतरनाक बहुसंख्यक सांप्रदायिकता होती है, और आज यही हमारे देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। पत्रकार राजेश बादल द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री युग पुरुष नेहरू का प्रदर्शन किया गया। बादल ने संबोधित भी किया। विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि नेहरू ने जब अमरीका से स्टील प्लांट बनाने सहायता मांगी और उसने इनकार किया तो उन्होंने रूस की मदद से स्टील प्लांट बनाये और देश को निर्यातक बनाया।

Related Articles