
मंडी टैक्स चोरी के आरोप में दिनारा गल्ला व्यापारी का गोदाम सील करने का मामला शुक्रवार को नया मोड़ ले गया। एसडीएम मे धरना खत्म कराते हुए सूचनाकर्ता के रूप में रामसिया परिहार का नाम उजागर कर दिया, जो विधायक प्रतिनिधि निकले। नाम सामने आते ही उन्होंने वीडियो जारी कर बयान का खंडन किया। इससे पहले विधायक रमेश खटीक भी व्यापारियों के समर्थन में उतर चुके हैं। प्रशासन ने मनोज गेड़ा का गोदाम सील किया था। इसके विरोध में व्यापारी धरने पर थे। करैरा में व्यापारियों से बातचीत के दौरान एसडीएम अनुराग निंगवाल ने बताया कि मंडी टैक्स चोरी की सूचना दिनारा के रामसिया से मिली थी। उनकी बताई लोकेशन पर नायब तहसीलदार मांगीलाल को भेजकर टीम ने जांच की और कार्रवाई की।
