दशहरे पर हर जिले में होगी शस्त्र पूजा, आदेश जारी, सीएम इंदौर में करेंगे पूजा

शस्त्र पूजा

बिच्छू डॉट कॉम। प्रदेश में दशहरे के दिन शस्त्र पूजन कार्यक्रम हर जिले में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रविवार को आदेश जारी कर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन करेंगे, जबकि मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने प्रदेश में विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले शस्त्र पूजन कार्यक्रमों के लिये मंत्रियों को मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विजयादशमी पर आगामी 20 अक्टूबर को इंदौर में शस्त्र पूजन करेंगे। आदेश में कहा गया है कि जिन जिलों में मंत्रीगण शस्त्र पूजन में शामिल नहीं होंगे वहां संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शस्त्र पूजन किया जाएगा। ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मंदसौर में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, द्वारा शस्त्रों का पूजन किया जाएगा।

Related Articles