
केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के विद्यार्थियों से वकील संवाद किया। ये विद्यार्थी अवलादी दर्शन योजना के तहत उत्तर-पूर्वी राज्यों का शैक्षणिक दौरा करने गए थे। इन विद्यार्थियों ने सिंधिया को अनुभव बताए। विद्यार्थियों को सिंधिया ने कहा कि अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित है कि युवाओं को पूर्वोत्तर भारत की वास्तविक से संस्कृति, लोगों और परंपराओं का अनुभव कराया जाए और वे वहां एकता और एकीकरण के राजदूत के रूप में वापस लौटें। सिंधिया ने विद्यार्थियों द्वारा साझा किए गए अनुभवों की सराहना की। मप्र से भोपाल स्थित बरकतउल्ला विवि की शैली तिवारी ने वायुसेना स्टेशन का दौरा, असम राइफल्स के अधिकारियों के साथ बातचीत, सीढ़ीदार खेती, क्षेत्र की विविध आदिवासी संस्कृतियों के बारे में बताया।
