
मप्र उच्च शिक्षा विभाग ने प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति विषय के लिए केन्द्रीय अध्ययन मंडल का गठन किया है। कुलाधिपति के आदेश के अनुपालन में उच्च शिक्षा आयुक्त द्वारा मंडल के गठन संबंधी आदेश जारी किए गए। इसके अध्यक्ष जीवाजी विश्वविद्यालय की प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययनशाला के प्रो. शांतिदेव सिसोदिया नियुक्त किए गए हैं। मंडल में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षाविदों को सदस्य बनाया है। इनमें शासकीय मानकुंवर बाई कॉलेज जबलपुर की प्रो. वंदना गुप्ता, शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर स्वायत्त महाविद्यालय, ग्वालियर की प्रो. मीना श्रीवास्तव तथा माधव कॉलेज, ग्वालियर के डॉ. मनोज अवस्थी को सदस्य नियुक्त किया है। मंडल में प्रदेश के शासकीय कॉलेज बीना की डॉ. वंदना चौबे, नारियावली के डॉ. अखिलेश सिंह, सिराली की डॉ. धीरा शाह, नर्मदापुरम की डॉ. कल्पना विश्वास तथा सागर की डॉ. रेणु सोलंकी को स्थान दिया गया है। वहीं प्रदेश के बाहर के शिक्षाविदों में गुरु घासीदास बिलासपुर के प्रो. प्रवीण कुमार मिश्रा, वाराणसी के प्रो. विनय कुमार, अमरकंटक के प्रो. मोहनलाल चढ़ार और भोपाल के सहायक प्राध्यापक डॉ. रामविलास मरकाम को आयुक्त नामित सदस्य बनाया गया है।
