
कूनो नेशनल पार्क में सोमवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चीता सफारी की। इसके बाद चीता मित्रों से चीता संरक्षण पर चर्चा की। उन्होंने चीता मित्रों से चर्चा करते हुए उनके द्वारा चीतों की सुरक्षा और आमजन के बीच चीतों के व्यवहार को लेकर किए जा रहे जन जागरुकता के प्रयासों की जानकारी ली। चीता मित्रों ने बताया, कि कूनो से लगे सभी ग्रामों में चीता मित्र मौजूद हैं, जिनके द्वारा ग्रामीणों को चीतों की सुरक्षा के संबंध में ग्रामीणों को जागरुक किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने उनके प्रयासों की सराहना की। इसके बाद राष्ट्रपति वायुसेना के हेलीकॉप्टर से ग्वालियर के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी मौजूद रहे। सष्ट्रपति शनिवार दोपहर को कूतो पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कूनो में चीता परियोजना के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए चीतों के लिए की सुरक्षा प्रणाली का अवलोकन किया।
