
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउस को अनियमितता के मामले में नोटिस देने पर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच का पलटवार जारी है। नगायच ने सोमवार को कहा कि पटवारी ने अपनी गलती मानने के बजाय इस पर बखेड़ा खड़ा किया। लेकिन मैं यह बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि अगर सात दिन के भीतर अनियमितता के नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो पटवारी के वेयरहाउस ब्लैकलिस्ट किए जाएंगे। क्योंकि यह निरीक्षण एक रुटीन प्रक्रिया है। और यह जीतू पटवारी ही नहीं बल्कि कई भाजपा नेताओं के वेयर हाउस में भी निरीक्षण कर नोटिस भेजा गया है। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत सिर्फ पटवारी को हुई है। नगायच कहा कि मेरे नाम को लेकर जैसा मजाक उड़ाया गया वो बिल्कुल उचित नहीं है। इससे पटवारी के भीतर का अहंकार पता चलता है।
