
बिच्छू डॉट कॉम। मप्र पर्यटन की प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, वैभवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करती प्रमोशनल फिल्म द सितारिस्ट को ई4एम प्राइमटाइम अवॉर्ड में गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एमपीटी की फिल्म को उत्कृष्ट रचनात्मकता और प्रभावी संचार के लिए यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्रदान किया गया है। फिल्म के माध्यम से मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं, प्राकृतिक सौंदर्य और विविध पर्यटन अनुभवों को आधुनिक, भावनात्मक और आकर्षक अंदाज में सामने रखा गया है। सचिव पर्यटन और पर्यटन बोर्ड के एमडी डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा कि मप्र की पहचान केवल इसके प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समृद्ध कला, संस्कृति, संगीत और परंपराएं भी इसकी विशिष्ट पहचान हैं।
