
मप्र में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में मप्र के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगै से महत्वपूर्ण मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक सिंघार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी विस्तृत समीक्षा रिपोर्ट में मप्र विधानसभा के मौजूदा दलीय समीकरणों के आधार पर विधायकों का पूरा गणित समझाया है। वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस को अपनी सीट सुरक्षित रखने के लिए जितने विधायकों के समर्थन की जरूरत है, सिंघार ने पूरा खाका खरगे के सामने रखा।
