सीएस ने कहा- कलेक्टर वीसी में मोबाइल का उपयोग करें बंद

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने एक बार फिर कलेक्टरों को नसीहत देते हुए कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अपने मोबाइल फोन बंद रखें। उन्होंने गर्भवती महिलाओं में एनीमिया को लेकर पुअर परफॉर्मेंस वाले भोपाल, सिंगरौली और इंदौर जिलों के कलेक्टरों पर नाराजगी जताई। वहीं कलेक्टरों ने महिलाओं को योजनाओं का लाभ नहीं मिलने के पीछे समग्र आईडी होने की अनिवार्यता बताई। इसे खत्म करने के सुझाव भी दिए गए। आरसीएमएस पोर्टल में राजस्व मामलों में सुधार की बात कही गई है। गुरुवार को मुख्य सचिव ने कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में कई जिलों के कलेक्टरों को कामकाज में सुधार लाने की बात कही है। सीएस ने छतरपुर और पन्ना के कलेक्टरों से कहा कि केन-बेतवा परियोजना के काम में तेजी लाएं और इसके लिए मुआवजा संबंधी समस्याओं का निराकरण जल्द करें।

Related Articles