आईएएस राहुल जैन बने वाशिंगटन डीसी में सीनियर एडवाइजर

एमपी कैडर के वर्ष 2005 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल जैन की पोस्टिंग वाशिंगटन डीसी में हुई है। उन्हें एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंटरनेशनल मोनेटरी फंड वाशिंगटन डीसी यूएसए के कार्यालय में सीनियर एडवाइजर बनाया गया है। जैन की यहां पदस्थापना पद पर जॉइन करने के बाद तीन साल के लिए होगी। जैन वर्तमान में मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ हैं। दो साल पहले अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में वर्ल्ड बैंक के एडवाइजर आईएएस निकुंज श्रीवास्तव बने थे। डीओपीटी द्वारा जारी जारी आदेश में 11 अधिकारियों की पदस्थापना विदेशों में अलग-अलग पदों पर की गई है।

Related Articles