
मैं घूम फिरकर धार का ही प्रभारी मंत्री बन जाता हूं। 20 साल में से 10 साल धार का ही प्रभारी रहा। ये बात रविवार को इंदौर पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंच से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही। ये सुनते ही आयोजन स्थल पर मौजूद लोग हंसने लगे, हालांकि कुछ लोगो ने तो ये भी कहा कि ब्रिजयवर्गीय इंदौर का प्रभारी मंत्री बनना चाह रहे थे, लेकिन बन नहीं पाए, शायद इसी का दर्द सीएम के सामने बाहर आ गया। मंत्री विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना की 2003 में हमने कल्पना की थी। जब औद्योगिकीकरण होता है तो शहर में नहीं हो सकता, जिसके लिए गांव की तरफ जाना पढ़ता है और किसान नाराज होते हैं। मैंने पीथमपुर में देखा कि किसान बहुत नाराज हुए थे, लेकिन उस समय उनकी इच्छा अनुसार काम किया।
