मैं आनंद में हूं विभाग छीनने के 20 दिन बाद भाजपा दफ्तर पहुंचे मंत्री लखन पटेल

पशुपालन विभाग जाने के 20 दिन बाद मंत्री लखन पटेल बुधवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यालय में उन्होंने नियमित होने वाली जनसुनवाई की। बुधवार को उनके अलावा खेल मंत्री विश्वास सारंग का सुनवाई का नंबर था। दोनों ही नेताओं ने आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस बीच मंत्री पटेल ने मीडिया के सवालों पर कहा, कुछ नहीं किया, मैं आनंद में हूं। उन्होंने कहा, सीएम का विशेषाधिकार है, उन्हें जो उचित लगेगा वो करेंगे। गोशाला की जमीन किसी व्यक्ति विशेष को देने के आरोपों पर मंत्री पटेल ने कहा, पॉलिसी के अनुरूप आवंटन हुआ। जो भी बातें हैं, वे सब काल्पनिक बातें हैं। बता दें पिछले माह पटेल से पशुपालन विभाग लेकर आनंद विभाग दे दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने दूरी बनाई थी।

Related Articles