
बिच्छू डॉट कॉम। ग्राम मोहनपुरा में रिहायशी मकान में गोकशी का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन इससे पहले ही 5 आरोपी हथियार और मांस छोडक़र फरार हो गए। पुलिस ने मकान मालिक सहित 5 आरोपियों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह ग्राभे गोला छोटी निवासी धनसिंह डामोर को सूचना मिली कि मोहनपुरा में कद्दू परमार घर में मवेशी काटे जा रहे हैं। के ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो 5 लोग मवेशी काट रहे थे। आरोपियों की पहचान कालू उर्फ फरीद हुसैन, रिजवान, टिलु उर्फ एहसान हुसैन, फिरोज हुसैन और कहू परमार के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर मांस और गोकशी में इस्तेमाल हथियार जब्त किए। तलाशी में तीन मवेशी बंधे मिले, जिन्हें सुरक्षित गोशाला भेज दिया।
