गुना विधायक शाक्य ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह को नौटंकीबाज बताया

पन्नालाल शाक्य

बिच्छू डॉट कॉम। मो.नं. 9755130217 बिजली कटौती के खिलाफ गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी ही सरकार को घेरा है। शनिवार को शाक्य बड़ी संख्या में लोगों के साथ विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के काम करने के तौर-तरीकों पर कटाक्ष करते उन्हें नौटंकीबाज कह दिया। उन्होंने कहा, जनता को गुमराह करने के लिए ऊर्जा मंत्री सीधे मंच पर ही ढोक देने लगते हैं, यानी साष्टांग दंडवत प्रणाम करने लगते हैं। कभी बिजली के खंभों पर चढ़ जाते हैं, तो कभी सफाई का ढोंग रचने गंदी नालियों में उतर जाते हैं। वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर निवेदन करेंगे कि सरकार की छवि धूमिल करने वाले और जनता को परेशान करने वाले ऐसे नाकारा मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर करें।

Related Articles