आदिवासियों की जमीन बेदखली को उठाएगी कांग्रेस

सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी आदिवासियों को जमीन से बेदखल करने के मामले सामने आ रहे हैं। अतिक्रमण के नाम पर बरसों से काबिज लोगों को हटाया जा रहा है। कांग्रेस इसे मुद्दा बनाने की तैयारी में है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अध्यक्षता में बना 10 सदस्यीय दल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगा। उधर, प्रदेश कांग्रेस ने आदिवासी कांग्रेस को प्रभावित क्षेत्रों में टीम भेजकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पार्टी का आरोप है कि एक ओर सरकार आदिवासियों को वन अधिकार के पट्टे नहीं दे रही है और दूसरी ओर बेदखली की कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता उमंग सिंघार का दावा है कि सिंगरौली, देवास, बुरहानपुर, बड़वानी, पन्ना, छतरपुर सहित अन्य जिलों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

Related Articles