बिजली उपभोक्ता साइबर जालसाजों से सावधान रहें: ऊर्जा मंत्री

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली उपभोक्ताओं से अन्य सेंडर आईडी अथवा निजी नंबर से आए भ्रामक मैसेज से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिजली बिलों का नगद भुगतान अधिकृत भुगतान केन्द्रों जैसे एम.पी. ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर पर ही करें। उपभोक्ताओं को बिजली बिलों के कैशलेस भुगतान हेतु कंपनी के पोर्टल (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) फोन पे, अमेजान पे, गूगल पे, पेटीएम एप, व्हाट्सएप पे एवं उपाय मोबाइल एप के माध्यम से भी बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

Related Articles