
डिजिटल सेंधमारी के बढ़ते मामलों के बीच मध्यप्रदेश पुलिस ने खुद के लिए एक सुरक्षित वीडियो कम्युनिकेशन लेटफॉर्म तैयार किया है, जिसका नाम अहा दिया गया है। दरअसल इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल आम नागरिक नहीं बल्कि सिर्फ पुलिस महकमें के अधिकारी और कर्मचारी इंटरनल रूप से करेंगे। इस प्लेटफॉर्म में सुरक्षित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ऑनलाइन मीटिंग सहित विभिन्न सुविधाएं दी गई है। खास बात ये है कि इस का सर्वर और डेटा का नियंत्रण भी पूरी तरीके से पुलिस के पास रहेगा। यानी डिजिटल सेंधमारी की कोई गुंजाइश नहीं रहने वाली है। यह एक क्लाउड आधारित एचडी वीडियो कॉन्फ्रेंस और कोलैबोरेशन एप्लीकेशन है। जिसे मध्यप्रदेश पुलिस के उपयोग के लिए विकसित किया गया है।
