भोपाल सेंट्रल जेल में अगले माह से शुरू होगा काउंसलिंग सेंटर

जेल में आने वाले नए कैदियों में हताशा और मानसिक अवसाद की स्थिति को देखते हुए प्रदेश की सेंट्रल जेलों में काउंसलिंग सेंटर शुरू किए जाएंगे। पहला सेंटर अगले माह भोपाल सेंट्रल जेल में शुरू होगा। मानसिक विकार या डिप्रेशन से जूझ रहे कैदियों की पहचान कर उनकी काउंसलिंग की जाएगी। इसके लिए 18 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं डॉ. वरुण कपूर ने गुरुवार को राष्ट्रीय विश्वविद्यालय (आरआरयू) के साथ एमओयू के बाद यह जानकारी रक्षा दी। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग सेंटरों की स्थापना के साथ मास्टर ट्रेनर्स भी तैयार किए जाएंगे, जो जिला और उपजेलों के चयनित कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। एडीजी जेल जी अखेतो सेमा ने बताया कि पहली बार अपराध में जेल आने वाले कैदियों में मानसिक अवसाद और हताशा अधिक देखी जाती है। जमानत नहीं मिलने और परिवार से दूर रहने के कारण कुछ कैदी डिप्रेशन में चले जाते हैं। ऐसे कैदियों की पहचान कर उन्हें मानसिक सहारा और काउंसलिंग उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Related Articles