66.61 लाख महिलाओं और बच्चों तक पहुंचा पोषण आहार

महिला एवं बाल विकास विभाग ने अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टेक होम राशन (टीएचआर) व्यवस्था लागू की है। इसके तहत स्थानीय स्व-सहायता समूहों के माध्यम से करीब 66.61 लाख हितग्राहियों को स्थानीय स्तर पर तैयार टीएचआर उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग के अनुसार पात्र हितग्राहियों को वर्ष में न्यूनतम 300 दिवस पूरक पोषण सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रतिदिन नाश्ता और गर्म पका हुआ भोजन दिया जा रहा है। वहीं, 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती और धात्री माताओं के लिए मंगलवार को गर्म पका हुआ भोजन और शेष दिनों में टीएचआर उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।

Related Articles