कॉरपोरेट स्टाइल में काम करेगी कांग्रेस, निष्क्रिय नेता बाहर होंगे

मप्र कांग्रेस अब कॉरपोरेट स्टाइल में काम करने की तैयारी में है। बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में मैराथन बैठक हुई, जिसमें सभी प्रभारियों को साफ कह दिया गया है कि जमीन पर काम करना होगा और इसकी डिजिटल मॉनीटरिंग भी होगी। बैठक में मप्र कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और राष्ट्रीय पदाधिकारी चेल्ला वामसी रेड्डी ने स्पष्ट कर दिया कि निष्क्रिय रहने वालों की छुट्टी तय है। बैठक में प्रभारियों को ग्राउंड पर काम करने का प्लान दिया। इसमें लिखा कि कांग्रेस पक्ष के असंतुष्ट समूह और नेताओं की जानकारी एकत्र करें। उनसे घर जाकर मुलाकात करें। पटवारी ने कहा कि सभी 230 विधानसभाओं के प्रभारी संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं। बैठक में बैठक में भोपाल और उज्जैन संभाग के जिला अध्यक्षों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया।

Related Articles