
आगर-मालवा जिले की सुसनेर से कांग्रेस विधायक भैरोंसिंह परिहार ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और संगठन के खिलाफ मोर्चा खोला। शुक्रवार को नलखेड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कुछ नेताओं पर दलाली करने और कांग्रेस को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए। बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह शामिल हुए थे। विधायक ने यहां तक कह दिया कि अगर संगठन का कोई नेता बिना बताए उनके क्षेत्र में आया, तो उसका मुंह काला करके बाहर निकाला जाएगा।
