मतदाता सूचियों में 58 लाख का अंतर, आयोग करेगा जांच

आयोग

मप्र में राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) मतदाता सूची को अपडेट करने जा रहा है, जिसका उपयोग आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनावों में होगा। इसके लिए (एसईसी) एसआईआर के बाद अद्यतन हुई भारत निर्वाचन आयोग की 2026 की सूची से मिल्लान करने जा रहा है। मौजूदा एसईसी और ईसीईआई की सूची में प्रदेश में मतदाताओं में बड़ा अंतर सामने आया है, जो 58 लाख के करीब है। राज्य निर्वाचन आयोग वोटर्स की सूची का परीक्षण एएसडीआर यानी अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत और रिपीट के आधार पर करेगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने 29 जून को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक आयोजित करने जा रहा है। इस बैठक का जो एजेंडा तय किया गया है उसके अनुसार वोटर लिस्ट का परीक्षण किया जाएगा।

Related Articles