भोजशाला: सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष ने दाखिल की तीसरी याचिका

भोजशाला

एएसआई संरक्षित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में उच्च न्यायालय के फैसले के बाद दूसरा शुक्रवार पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुस्लिम समुदाय ने जुमे की नमाज भोजशाला परिसर के बजाय अपने-अपने क्षेत्रों की मस्जिदों में अता की। वहीं पुलिस-प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी शहर में दुरुस्त रही। इधर, भोजशाला मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में लगातार स्पेशल लीव पीटिशन (एसएलपी) दायर की जा रही हैं। अब तक तीन एसएलपी दाखिल हो चुकी हैं। ताजा याचिका 28 मई को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से जिब्रान अंसारी द्वारा प्रस्तुत की गई है। इससे पहले भी दो अलग-अलग याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जा चुकी हैं। उधर, हाईकोर्ट से भोजशाला को मंदिर की मान्यता मिलने के बाद लगातार वहां श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। मुस्लिम पक्ष की ओर से पहली एसएलपी दायर हुए करीब एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अब तक किसी भी याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया है। कानून के जानकारों के अनुसार, ग्रीष्मकालीन अवकाश हैं, वहीं शनिवार और रविवार का अवकाश भी सामने है। ऐसे में संभावना है कि सुनवाई अब कोर्ट खुलने के बाद ही शुरू हो सकेगी।

Related Articles