
सीएम यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस और मुख्यमंत्री यंग प्रोफेशनल्स फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम के 75 पदों के लिए 10,861 आवेदन आए हैं। यानी हर पद के लिए औसतन 145 दावेदार हैं। सोमवार से इंटरव्यू शुरू होंगे। चयन में एकेडमिक क्वालिफिकेशन और इंटरव्यू को 50-50 प्रतिशत वेटेज मिलेगा। सीएम फेलो के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन जरूरी है। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान ये नियुक्तियां आउटसोर्स से कर रहा है। चयन का जिम्मा सेडमैप को दिया गया है। सभी 55 जिलों में एक-एक सीएम फेलो, 10 संभागीय प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर और राज्य स्तर पर 10 प्रोग्राम मैनेजर नियुक्त होंगे। पक्षपात की शिकायतों के बीच संस्थान ने हाई कोर्ट में कैविएट दायर कर कहा है कि पति से जुड़ी याचिका पर उसका पक्ष सुने बिना आदेश न दिया जाए।
