बीमार और जरूरतमंदों को 16 के बजाय 25 हजार

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अब बीमार और जरूरतमंदों को 25 हजार रुपए तक स्वेच्छानुदान देकर आर्थिक मदद कर सकेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में सोमवार को राज्य मंत्रियों द्वारा दिए जाने वाली स्वेच्छानुदान की राशि देने की सीमा को 16 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब राज्यमंत्री किसी जरूरतमंद एक व्यक्ति व्यक्ति को वर्ष में एक बार 25 हजार रुपए तक का स्वेच्छानुदान का लाभ दिल्ला सकेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की कैबिनेट में 10 राज्य मंत्री हैं। जिनके लिए 60 लाख रुपए का सालाना स्वेच्छानुदान बजट है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के लिए वार्षिक स्वेच्छानुदान का बजट 4.38 करोड़ और कैबिनेट मंत्रियों के लिए एक करोड़ रुपए है। इसके साथ ही कैबिनेट ने सोमवार को लोक वित्त पोषित कार्यक्रमों, योजनाओं एवं सरकारी प्रोजेक्ट के लिए कुल 29 हजार 540 करोड़ रुपए के प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

Related Articles