
बिच्छू डॉट कॉम। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी ने बड़ी कारवाई की है। ईडी के भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय ने मप्र सरकार में पूर्व सहायक कर पद पर रहे महेंद्र प्रताप सिंह और पत्नी रीता सिंह से संबंधित करीब 1.64 करोड़ की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। कार्रवाई पीएमएलए के तहत की गई है। अटैच की संपत्तियों में रीवा स्थित जमीन और स्कूल भवन शामिल हैं। ईडी ने यह जांच ईओडब्ल्यू में महेंद्र प्रताप – सिंह के खिलाफ दर्ज एफआइआर के आधार पर शुरू की थी। मामला आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप से जुड़ा है। पड़ताल में सामने आया है कि 13 फरवरी 1995 से 9 सितंबर 2020 के बीच महेंद्र ने कथित तौर पर करीब 1.64 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित की। यह राशि उनकी आय से लगभग 191.11 प्रतिशत अधिक है।
