
बिच्छू डॉट कॉम। सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। वे शनिवार को उनसे मिले। सीएम डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मुलाकात से प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा उठी। सूबे के मौजूदा सियासी हालातों के मद्देनजर दोनों नेताओं की इस मुलाकात को बहुत अहम माना जा रहा है। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यालय के अधिकारियों और स्वयं सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसे सामान्य भेंट बताया। डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान मध्यप्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों से अवगत कराया। पिछले कुछ माहों से केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। बीजेपी संगठन में भी बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। नए अध्यक्ष नितिन नवीन, पार्टी में और कसावट लाने तथा नए लोगों को जिम्मेदारियां देेने में जुटे हुए हैं। सत्ता और संगठन में अहम दायित्वों के लिए एमपी के नेताओं पर भी विचार किया जा रहा है।
