जल संसाधन विभाग में अब अधिकारी-कर्मचारी सीधे विभागीय मंत्री तुलसी सिलावट से नहीं मिल सकेंगे। ईएनसी कार्यालय ने अधिकारियों और कर्मचारियों की मंत्री तक सीधी पहुंच और प्रोटोकॉल दरकिनार करने की कार्यशैली पर सख्त रुख अपनाते हुए आदेश जारी किया है कि जो भी मंत्री से बिना पूर्व अनुमति के सीधे मुलाकात करेगा, उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जल संसाधन के विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय ने प्रदेश के सभी चौफ इंजीनियर और प्रोजेक्ट डायरेक्टर को निर्देश जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के सीधे मंत्री जी से भेंट करने पहुंच रहे हैं, जो कि नियमों के पूरी तरह विरुद्ध है। अब बिना इजाजत मिलने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
18/09/2026
0
1
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
चंबल और मालवा के बाद बुंदेलखंड की धरती…
- 18/09/2026
तन्खा ने की गडकरी की तारीफ, लिखा ऐसे…
- 18/09/2026
संजय पाठक को झटका- 443 करोड़ वसूली के…
- 17/09/2026
