तन्खा ने की गडकरी की तारीफ, लिखा ऐसे मंत्री अब गिनती के हैं

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितित गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि नितिन गडकरी जैसे सज्जन स्वभाव के मंत्री अब गिनती के हैं। तन्खा भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहपुरा आरओबी की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड को लेकर गडकरी को पत्र लिखा था। तन्खा के मुताबिक, पत्र मिलने के पांच मिनट के भीतर गडकरी ने उन्हें फोन किया। यात्रियों की परेशानी पर खेद जताया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Articles