मध्य प्रदेश में बीजेपी ने दतिया हार के बाद नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। नए जिलाध्यक्ष पर नरोत्तम मिश्रा की छाप नहीं है। माधवेंद्र सिंह परिहार को दतिया का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के वह करीबी हैं। दरअसल, दतिया उपचुनाव के परिणाम तीन अगस्त को आए थे। परिणाम के बाद कथित रूप से भीतरघात के आरोप लगे थे। इसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पूरी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दी थी। कार्यकारिणी में ज्यादातर नरोत्तम मिश्रा के चहेते लोग थे। बीजेपी ने मंगलवार की रात दतिया के लिए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। पूर्व में दतिया के जिला महामंत्री रह चुके माधवेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। वह बीते दो दशक से बीजेपी से जुड़े हैं। साथ ही पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। जमीनी स्तर पर भी उनकी अच्छी पकड़ है। एक समय में ग्वालियर-चंबल इलाके में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का दबदबा रहा है।
23/09/2026
0
18
Less than a minute
You can share this post!
