संस्कृति, पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि जबेरा-तेंदूखेड़ा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग द्वारा क्षेत्र की पांच महत्वपूर्ण प्राचीन एवं ऐतिहासिक धरोहरों को राज्य संरक्षित स्मारकों की सूची में शामिल किया गया है। क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मढ़ा मंदिर ग्राम दौनी, तहसील तेंदूखेड़ा, सूर्य मंदिर ग्राम मोहड़ तहसील तेंदूखेड़ा, मढ़ा मंदिर ग्राम बड़दुंवा तहसील जबेरा, श्री राम-जानकी मंदिर ग्राम पुंवार तहसील जबेरा, वंशीपुर मठ जबेरा राज्य संरक्षित स्मारकों की सूची में शामिल किए गए हैं।
23/09/2026
0
16
Less than a minute
You can share this post!
