महिला सशक्तिकरण केवल एक योजना तक सीमित न रहे

महिला सशक्तिकरण

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। पीपुल्स ग्रुप के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा आर.पी. फाउंडेशन के संस्थापक श्री रोहित पंडित जी का स्पष्ट विजन है कि महिला सशक्तिकरण केवल एक योजना तक सीमित न रहे, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सम्मानजनक आजीविका से जोडऩे का प्रभावी माध्यम बने। इसी उद्देश्य से आर.पी. फाउंडेशन द्वारा संचालित पिंक ई-रिक्शा पहल महिलाओं को रोजगार और स्वावलंबन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल का लक्ष्य महिलाओं को सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाते हुए सरल और सहज प्रक्रिया के माध्यम से लाभ उपलब्ध कराना है। मुंबई, भोपाल सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में इस योजना के लिए 300 से अधिक महिलाओं की पहचान की जा चुकी है। हमारा संकल्प है कि आर.पी. फाउंडेशन के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और समाज में एक नई पहचान दिलाई जाए। यह पहल केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, सम्मान और सशक्त भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक सार्थक कदम है।

Related Articles