हजारों विद्यार्थियों को होगा लाभ, मौलाना आजाद सेंट्रल लाइब्रेरी बनी कैरियर हब

  • 190 नई प्रतियोगी पुस्तकों का किया लोकार्पण

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए राजधानी भोपाल से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शहर की ऐतिहासिक मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी में गुरुवार को 190 नई प्रतियोगी पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। यह पहल युवाओं को आधुनिक और परीक्षा आधारित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। 117 वर्ष पुरानी यह लाइब्रेरी अब पारंपरिक पुस्तकालय के साथ-साथ आधुनिक करियर गाइडेंस सेंटर के रूप में भी पहचान बना रही है।
जरूरतमंदों के लिए विशेष सुविधा: लाइब्रेरी में संचालित स्टडी सर्किल के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को निशुल्क अध्ययन सामग्री भी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और पुस्तकालय कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रंथपाल रत्ना वाधवानी ने बताया कि नई पुस्तकें वर्ष 2025-26 के परीक्षा पैटर्न के अनुरूप तैयार की गई हैं। इन पुस्तकों से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी छात्रों के लिए केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि सकारात्मक माहौल और एकाग्रता का केंद्र बन चुकी है।
बड़ी परीक्षाओं की किताबें शामिल: नई पुस्तकों में मप्र लोक सेवा आयोग, संघ लोक सेवा आयोग, रेलवे, पुलिस, एसएससी, एमपीईएसबी, शिक्षक पात्रता परीक्षा, नीट और सीप्प्रेसीटी जैसी परीक्षाओं से संबंधित संखुडी मटेरियल शामिल है। साथ ही एनसीईआरटी, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और विज्ञान-तकनीक की पुस्तकें भी उपलब्ध कराई गई हैं।

Related Articles