सिया और चेतन की पुलिस हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ी

सिया और चेतन
  • केतन की हत्या करने बाली का टूर किया था रद्द

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में सोमवार को कई घटनाक्रम हुए और अहम जानकारियां सामने आईं। पुणे जिले की एक अदालत ने मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी। कोर्ट में जज ने आरोपियों से पूछा कि क्या उन्हें पुलिस से कोई शिकायत है? इस पर आरोपियों ने स्पष्ट किया कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है। पुलिस पूछताछ और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंडोनेशिया के बाली में प्री-वेडिंग शूट के लिए जाने का प्लान रद्द, करने की मुख्य वजह सिया के दिमाग में केतन की हत्या की साजिश थी। सिया के भाई साहिल गोयल ने केतन का पासपोर्ट गुम होने के संबंध में कहा, 6 जून को हम प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जा रहे थे। रास्ते में खोपोली के फूडमॉल पर हम रुके थे। पिछली रात जागने की वजह से मैं कॉफी का ऑर्डर देकर वॉशरूम गया था। उसी समय सिया वापस गाड़ी में कब गई और उसने केतन का पासपोर्ट लेकर उसे क्यों फाड़ दिया, यह मुझे समझ ही नहीं आया। पासपोर्ट गुम हो जाने के कारण हमें बाली की ट्रिप रद्द करके वापस घर लौटना पड़ा।
गुमे पासपोर्ट की जांच के लिए पुलिस ने मांगी रिमांड: सोमवार को सिया और चेतन को लोनावला की वडगांव मावल अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों की पुलिस रिमांड 3 जुलाई तक बढ़ा दी। अभियोजन पक्ष ने अपराध की सही जगह की शिनाख्त करने, गुम पासपोर्ट खोजने और डिलीट किए डेटा की रिकवरी के लिए आरोपियों से पूछताछ की जरूरत बताई।

Related Articles