मप्र राज्य सेवा के 8 अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड

आईपीएस अवार्ड
  • गोपनीय चरित्रावली कर परीक्षण कर पदोन्नति समिति ने लगाई मुहर

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। मध्य प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति देने की प्रक्रिया में बड़ा फैसला हुआ। गुरुवार को मंत्रालय में संघ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नामों पर विस्तार से विचार किया गया।
मीटिंग यूपीएससी सदस्य संजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें राज्य पुलिस सेवा के कुल 27 अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, वरिष्ठता, गोपनीय चरित्रावली और अन्य मानकों का परीक्षण किया गया। लंबी चर्चा के बाद 9 रिक्त पदों के लिए विचार किए गए नामों में से 8 अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड के लिए मंजूरी दे दी गई। आईपीएस अवार्ड वालों में  सीताराम सदभैया (1997 बैच), मलय जैन (1998 बैच), अमित सक्सेना (1998 बैच), निमिषा पांडे (1998 बैच), मनीषा पाठक (1998 बैच), सुमन गुर्जर (1998 बैच), एसएस सराफ (1998 बैच), समर वर्मा (1998 बैच)।  सूत्रों के अनुसार एसपीएस अधिकारी राजेश मिश्रा का मामला विभागीय जांच लंबित होने के कारण सीलबंद लिफाफे में रखा गया है। ऐसे मामलों में डीपीसी अधिकारी के रिकॉर्ड पर विचार तो करती है, लेकिन अंतिम निर्णय जांच या अनुशासनात्मक कार्रवाई के परिणाम आने तक सुरक्षित रखा जाता है।
जल्द जारी होगी अधिसूचना
डीपीसी की अनुशंसा अब केंद्र सरकार और संबंधित औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद अधिसूचना के रूप में जारी की जाएंगी। अधिसूचना जारी होते ही चयनित अधिकारियों को आईपीएस कैडर आवंटित किया जाएगा और वे भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के रूप में पदस्थ माने जाएंगे।

Related Articles